रुडकी, अप्रैल 10 -- कलियर। रहमतपुर रोड के पास एक प्लॉट में खड़े 14 टायर ट्रक में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक जलकर खराब हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ट्रक एक प्लॉट में खड़ा हुआ था और अचानक उसमें आग लग गई। ट्रक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना ट्रक मालिक और पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...