सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- कुड़वार, संवाददाता। पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से लखनऊ ले जाया जा रहा अवैध गांजा लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी है। पुलिस ने माल बरामदगी के आधार पर बंधुआ कला थाने में मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। अभी अवैध गांजे की सप्लाई चेन के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी, एसओजी सुलतानपुर प्रभारी शिवानंद यादव, थानाध्यक्ष कुड़वार तरुण पटेल, थानाध्यक्ष बंधुआ कला प्रमोद कुमार की टीम ने वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर असरोगा टोल प्लाजा के आगे रवनिया पूरब गांव के पास ट्रक की चेकिंग की तो उसमें कुछ मात्रा में चूना व 50 बोरी में कुल 15 कुंतल 20 किग्रा अवैध गांजा मिला। यह भी पढ़ें- अवैध गांजे की भारी खेप लदी ट्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.