शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- मीरानपुर कटरा। ट्रक से कुचलकर बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने हुआ। मृतक बरेली का निवासी है। सुबह बरेली रोड पर सब्जी मंडी के सामने बरेली की तरफ जा रहा बाईक सवार पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाईक समेत गिर गया। बाईक सवार ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। ट्रेफिक अवरुद्ध हो गया।ट्रक तेज रफ्तार से निकल भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारू कराया। मृतक की जामा तलाशी लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक मृतक बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी अंतर्गत गांव पुरतला निवासी विपिन 30 पुत्र राकेश कुमार है। वह जलालाबाद ससुराल से बाईक पर घर...