मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- पारू। मटिहानी गांव में पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर एक ट्रक में बने तहखाने से 65 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि मटिहानी गांव के पास सड़क किनारे 14 चक्के का ट्रक खड़ा है। सब इंस्पेक्टर लालबाबू, सूर्यप्रकाश रंजन ने दलबल के साथ पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली, जहां से 65 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...