लखनऊ, मई 20 -- किसानपथ पर रायपत खेड़ा में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक में फंसकर बाइक सवार दो दोस्त करीब 20 मीटर घिसट गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में सुशांत गोल्फ सिटी के निजामपुर मझिगवां गांव निवासी सूरज रावत (21) और उसका साथी स्वयं सिंह (20) हैं। दोनों पेंटिंग का काम करते थे। दोपहर में दोनों मोहनलालगंज जा रहे थे। किसानपथ पर गोसाईंगंज इलाके के रायपत खेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक ट्रक में फंस गई। दोनों करीब 20 मीटर तक घिसते चले गए और उनकी मौत हो गई। उधर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...