गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। रामपुरा फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक टाटा एस गाड़ी सामने जा रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में टाटा एस गाड़ी के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृत चालक की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले 30 वर्षीय धीरज के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह धीरज टाटा एस गाड़ी लेकर खेड़कीदौला से गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। रामपुरा फ्लाइओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी गाड़ी ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। वहीं धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस धीरज को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले गई। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला...