शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- हाईवे पर आगे चल रहा है ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे हाईवे पर पावर हाउस के सामने बने ब्रेकर पर एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए गए। इस कारण उसके पीछे चल रहा कंटेनर टकरा गया और कंटेनर का चालक बुरी तरह फंस गया। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कंटेनर चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि चालक हरदोई की शिव नगरी निवासी यासीन है और वह हरिद्वार से बाइकें लेकर झांसी जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.