मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर पड़री के कपसौर गांव के सामने गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक्सयूवी चालक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य युवकों को मामूली चोट आई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चौरहटा थाना क्षेत्र के किटवरिया गांव निवासी अखिल तिवारी (36) पुत्र रामायण प्रसाद अपने साथी साहिल (26), कृष्ण मुरारी मिश्रा (30) पुत्र उमेश मिश्रा निवासी केवरी, थाना गढ़ और शुभांशु पांडेय (26) पुत्र प्रकाश पांडेय निवासी गायत्री नगर, रीवा के साथ वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद चारों एक्सयूवी से रीवा लौट रहे थे।सुबह लगभग छह बजे उनकी कार पड़री थाना...