बगहा, फरवरी 16 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। यूपी से एक 10 चक्का ट्रक में छुपा कर लाई जा रही 30 कार्टन अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बगहा उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की रात धनहा उत्पाद चेकपोस्ट से जप्त किया है। शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे ट्रक चालक सह शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्त अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 269 लीटर है। बगहा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति रविवार की देर रात धनहा गौतम बुद्ध सेतु के 42 नंबर पिलर के समीप उत्पाद विभाग द्वारा चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रहे ट्रक को रोक कर जांच किया गया। जहां ट्रक से 30 कार्टन में रखे गए 269 लीटर एट पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। वही ट्रक चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया ...