सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के समीप से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 785.50 लीटर शराब जब्त किया है। शराब की खेप एक ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तारों में मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के डेवरा मठिया निवासी श्याम कुमार राय का पुत्र कुंदन राय व भोला साह का पुत्र मंदीप कुमार शामिल है। दोनों के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया गया है कि जिले में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मद्यनिषेध, बिहार, पटना से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक में अवैध शराब लदी है, जो मैरवा की ओर से सीवान होते हुए गोपालगंज मोड़ के रास्ते छपरा की ओर जाने वाली है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने गोपालग...