आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के सामने सोमवार भोर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे सीएनजी से भरे ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार गाजीपुर निवासी एक शिक्षिका समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर से दरवाजे काटने पड़े। सभी घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जनपद के जखनियां थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव निवासी 50 वर्षीय सुनीता सिंह क्षेत्र के रामपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत उनके पति अखिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.