ट्रक में घुसी कार, चालक की मौत
आजमगढ़, जुलाई 1 -- मिल्कीपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। उसके साथ सफर कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कार सवार छपरा से राजस्थान के उदयपुर जा रहे थे। राजस्थान के अजमेर जिले के गैगल थाना क्षेत्र के अरनका गांव निवासी 45 वर्षीय महिपाल सिंह चालक था। वह बिहार के छपरा जनपद के कोठिया जललापुर गांव निवासी 36 वर्षीय अमरेंद्र प्रताप सिंह की कार चलाता था। अमरेंद्र सिंह राजस्थान के उदयपुर के एक होटल में कर्मचारी हैं। एक माह पूर्व वह अपने पैतृक गांव बिहार के छपरा जनपद के कोठिया जलालपुर में गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंगलवार को दोनों लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.