कानपुर, मई 1 -- चकेरी। हरजिन्दर नगर फ्लाईओवर के पास गुरुवार देर रात को एक मौरंग लदा डंपर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक घायल अवस्था में केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने इलेक्ट्रिक कटर से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। घाटमपुर निवासी जीत सिंह डंपर चालक हैं। उनके अनुसार, गुरुवार देर रात वह मौरंग लादकर लखनऊ जा रहे थे, तभी हरजिन्दर नगर फ्लाईओवर के पास उनके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक मार दी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयुपर हाईवे पर खड़े ट्रक से कैंटर टकराया, तीन की मौत इस पर डंपर की ब्रेक नहीं लग सकी और डंपर ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे चालक जीत घायल अवस्था में क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। वहीं, राहगीरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.