बरेली, जुलाई 1 -- फरीदपुर, संवाददाता। तीव्र रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चला रहे युवक और उसके पिता व पत्नी घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

फरीदपुर की घटना फरीदपुर के सैदापुर गांव के सतीश ई-रिक्शा चलाकर घर का गुजारा चलाते थे। मंगलवार को सतीश अपने घर से फरीदपुर आ रहे थे। ई-रिक्शा में उनकी पत्नी प्रियांशी एवं 55 वर्षीय पिता शालिग्राम बैठे थे। ई-रिक्शा कंजा की जयारत के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। चालक सतीश और उनके परिवार के लोग सड़क पर जा गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इसके बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान शालिग्राम की मौत हो ...