गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज।गोपालगंज ट्रक ऑनर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी से मुलाकात कर जिले के ट्रक मालिकों व चालकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से भारी वाहनों के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित पार्किंग स्थल की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित है। ऐसे में न्यायालय के आदेशों का पालन करना सभी वाहन मालिकों और चालकों की जिम्मेदारी है। हालांकि गोपालगंज जिले में भारी वाहनों के लिए पर्याप्त व सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्रक चालकों और मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प...