फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। फेसबुक पर जान पहचान होने के बाद ट्रक बेचने का झांसा देकर छह लाख 59 हजार रुपये ठग लिये गए। सारा रुपया आनलाइन यूपीआई के जरिये पीड़ित ने दिये थे। रुपये देने के बाद आरोपी ट्रक बेचने की बात से मुकर गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। बिंदकी के खजुहा चौराहा मुगल रोड निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान सत्येन्द्र सिंह निवासी बडनपुर थाना राधानगर से हुई। सतेंद्र सिंह ने अपना ट्रक बेचने की बात कही, जिस पर छह लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड के माध्यम से रजत नामक व्यक्ति के खाते में चार लाख 33 हजार और एक लाख 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद आरोपी ने ट्रक का बीमा, टैक्स और फिटनेस जमा करने के नाम पर 76 हजार रुपये और मांगे। पीड़ित ने ए...