ट्रक बेचने के नाम पर जालसाजी में पिता-पुत्र समेत छह पर केस
गोरखपुर, मई 31 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में ट्रक की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी और कूटरचना करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंगल सिकरी निवासी रमेश कुमार राय ने बताया कि वह पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अपने ट्रक का बेचने का निर्णय लिया था। आरोप है कि वाहन का सौदा कुशीनगर के तमकुहीराज माधोपुर निवासी विजय कुमार पांडेय से तय हुआ था। सौदे के दौरान चार लाख रुपये एडवांस दिए गए और लिखित समझौते के आधार पर वाहन लेकर शेष किस्तें फाइनेंस के माध्यम से जमा करने की बात कही गई।कुछ समय बाद फाइनेंस कंपनी की ओर से सूचना मिली कि किस्त जमा न होने पर वाहन को रोक लिया गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रक को फर्जी और कूटरचित तरीके से आगे किसी अन्य को बेच दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.