गोंडा, अगस्त 29 -- करनैलगंज, संवाददाता। सोशल मीडिया पर ट्रक बेचने का झांसा देकर प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति से एक लाख रुपये लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रयागराज जिले के थाना उतरांव क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर चांदोपारा निवासी राजकुमार शुक्ल ने फेसबुक पर ट्रक खरीदने का सौदा किया था। ट्रक का बयाना देने के लिए वह एक लाख रुपये लेकर गुरुवार को करनैलगंज पहुंचे थे। बस स्टॉप के पास उन्हें दो युवक मिले, जिन्होंने उन्हें बाइक पर बैठाकर सरयू बालिका इंटर कॉलेज की ओर ले गए। वहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि चारों युवकों ने राजकुमार के साथ मारपीट कर उनके पास रखे एक लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित की तह...