रुद्रपुर, जनवरी 27 -- किच्छा, संवाददाता। ट्रक बिक्री का झांसा देकर आरोपियों ने एक व्यक्ति से ऑनलाइन 10.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी लालपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया एप पर एक ट्रक का विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने विज्ञापन में लिखे मोबाइल फोन नंबर पर कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कुमार बताया और कहा कि उनका दिल्ली में जेएस ट्रक सेल्स नाम से ऑफिस है। वह एक फाइनेंस कंपनी के ट्रक की खरीद-फरोख्त देखते हैं। उसने विश्वास दिलाने के लिए अपना आधार कार्ड भेजा। इस पर उन्होंने झांसे में आकर विभिन्न तारीखों में ऑनलाइन कुल 10.90 लाख रुपये की रकम भुगतान कर दी। भुगतान के बाद वह अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.