बांदा, जुलाई 8 -- बदौसा(बांदा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की ट्रक से आमने-सामने सीधी भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पेट्रोल निकलने से बाइक आग का गोला बनकर राख हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच में जुटी है। जली हुई बाइक को सड़क से किनारे किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। बदौसा थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा में बुधवार लगभग साढ़े तीन बजे रात्रि अतर्रा से बदौसा की तरफ तेज गति बाइक से जा रहे देहात कोतवाली क्षेत्र गुरेह गांव के भीमा का पुरवा निवासी 19 वर्षीय अनिकेत पुत्र रविकरन सामने से आ रहे ट्रक से अनियंत्रित बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे युवक बाइक से छिटक कर दूर गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक ट्रक में फंस कर लगभग 50 ...