बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एकंगरसराय परबलपुर रोड में गुरुवार की रात मुसहरी छिलका एनएच 33 पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 20 वर्षीय चंदन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं रजनीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रजनीश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...