बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास हुआ हादसा हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हिलसा-फतुहा मार्ग पर शनिवार की देर शाम बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक गांव निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। लोगों की माने तो पीरबिगहा ओपी क्षेत्र के जमुआवां गांव निवासी रामाश्रय पंडित का निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के बाद बस पर सवार लोग फतुहा से अपने घर लौट रहे थे। तभी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। बस का खलासी दरवाजे पर खड़ा था। टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक...