नई दिल्ली, मार्च 18 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राजस्थान के ट्रक एवं बस बॉडी बिल्डर इकाई के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। गडकरी से मुलाकात के पहले यह प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिला। उन्हें बताया कि सरकार के नए मानक और अत्यधिक शुल्क कई छोटे निर्माताओं को व्यवसाय से बाहर कर सकते हैं। इससे लाखों परिवारों की आजीविका को खतरा हो सकता है। गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि ट्रक और बस की बॉडी बनाने वालों की यह समस्या थी कि उन्हें लाइसेंस के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही इसमें समय भी बहुत लगता है। यह भी कहा कि गडकरी ने उनकी समस्या का जल्दी हल निकालने का आश्वासन दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.