बहराइच, मई 11 -- मिहींपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर राजमार्ग पर स्थित वन विभाग की खपरा चौकी के निकट रविवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक 11 केवी बिजली लाइन के खंभे से टकराकर पलट गया। इससे दो फीडरों के 50 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने की वजह से भीषण गर्मी से लोग उबल रहे हैं। मिहींपुरवा कस्बे से मक्का लादकर बिजनौर जा रहा ट्रक कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के खपरा चौकी के निकट अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर तीन टुकड़े में बंट गया। जिससे दो फीडरों की लाइन बंद हो गई है। ग्रामीण रामपाल, दुर्गेश, मोबीन, रामराज, संदीप सिंह, विकास यादव, सुनील, हामिद आदि ने बताया कि जंगल में सड़क संकरी है। तेज रफ्तार के कारण आए दिन गाड़ियां पलटती रहती हैं। अनिल कुमार, राजेश निगम, उदयराज मौर्य न...