मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- गायघाट, एक संवाददाता। फोरलेन पर बेरुआ चौक के समीप पुलिस ने ट्रक पर लोड चोरी के 50 पोल जब्त किए हैं। मौके से ट्रक चालक और उपचालक को हिरासत में लिय गया है। दोनों से गायघाट थाना में पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि सुपौल जिले से पोली चोरी कर लाया जा रहा था। पोल फैक्ट्री के कर्मचारी सुपौल से ट्रक का पीछा करते हुए बेरुआ गांव के पास ट्रक को पकड़ लिया। इसके गायघाट पुलिस के हवाले कर दिया। पोल कंपनी के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि कोसी इलाके में बिजली पहुंचाने का कार्य चल रहा है। सुपौल जिले के मड़ौना प्रखंड अंतर्गत गोघरिया गांव में लगभग 200 बिजली का पोल रखा हुआ था। इधर, गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...