बलिया, जनवरी 20 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक पर लदी करीब 1025 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब हरियाणा और पंजाब निर्मित है जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है। पकड़े गये ट्रक चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीओ सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओ नरही विरेंद्र कुमार सिंह रात में गश्त कर रहे थे। उजियार घाट के पास मौजूद पुलिस टीम को जानकारी मिली की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर शराब लदी ट्रक आ रही है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी किया। इसी बीच बिहार के बक्सर गंगा पुल पर चेकिंग के चलते चालक ट्रक को भरौली से लेकर बलिया की ओर चल दिया। इसी बीच पीछा कर रही पुलिस ने सोहांव के पास ट्रक को संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में अंडों के गत्तों के बीच छिपाक...