मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के समीप बुधवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक पर लोड 3240 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब को मधुमक्खी के बॉक्स में छुपाकर रखी गई थी। ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक वैशाली जिले के भगवानपुर थाने का निवासी उमेश सहनी है, जबकि उपचालक करजा थाना क्षेत्र के भटौना निवासी शेखर सहनी है। पुलिसिया पूछताछ में चालक ने बताया कि वह सोनीपत से शराब की खेप लेकर चला था। तुर्की थाना क्षेत्र के एक तस्कर को डिलीवरी देनी थी। करजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई करजा थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जिसमें कुल 3240 लीटर विदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.