पटना, फरवरी 27 -- मोकामा स्थित एफसीआई गोदाम में ट्रक पर गेहूं की बोरा लादने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार 12 बजे दोपहर की है। मृतक की पहचान दानापुर के नासरीगंज निवासी रामनरेश प्रसाद के 54 वर्षीय पुत्र अखिलेश्वर प्रसाद था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अखिलेश्वर प्रसाद अपने साथियों के साथ एफसीआई गोदाम सें ट्रक पर गेहूं लाद रहा था। असंतुलित बिगड़ने के कारण वह गिर गया। जिससे सिर और सीने पर गंभीर चोट आई। अखिलेश्वर के मुंह से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। लोगों ने आनन-फानन में मोकामा ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफसीआई गोदाम में काम करने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों ...