गोरखपुर, मार्च 14 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन घायल हो गई। जानकारी के अनुसार चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला रामनगर निवासी 24 वर्षीय श्रेया विश्वकर्मा अपनी बहन खुशी (20) के साथ स्कूटी से फुटहवाइनार स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने जा रही थीं।निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे धर्मकांटा के पास गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया श्रेया के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन खुशी घायल हो गई।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर देवरिया की ओर फरार हो गया। हादसे के कारण गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पह...