झांसी, जुलाई 18 -- झांसी। झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूंछ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानपुर नगर के गांव सेनपूरबपारा व हाल झांसी के शिवाजी नगर किराए के मकान में रहने वाला 36 वर्षीय सोनू सागर बेटा राजकुमार सागर अपने गांव के ही विशाल के साथ एल्युमीनियम की खिड़की बनाने का काम करता था। बीती देर रात दोनों झांसी से घर कानपुर स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही सोनू स्कूटी लेकर हाइवे पर कस्बा पूंछ में पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सोनू और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बा...