ट्रक ने साइकिल सवार को 10 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत
उरई, जुलाई 17 -- आटा। संवाददाता नेशनल हाईवे स्थित आटा चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पार कर रहे साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल बाइक से उसका पीछा किया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने भी घेराबंदी की और लोगों की मदद से चालक व हेल्पर समेत ट्रक को पकड़कर आटा थाने ले आई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान कस्बा आटा निवासी विपिन 30 वर्ष पुत्र विनोद के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को ही दिल्ली से घर लौटा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.