लखनऊ, दिसम्बर 15 -- माल। कस्बे में सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से स्टेट बैंक के पास सड़क किनार बैठा सांड घायल हो गया। उसके दोनों पैर घायल हो गए। आक्रोसित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही पशुपालन विभाग को अवगत कराया। पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने सांड का इलाज किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। --------- जमीन पर कब्जे के विरोध पर दंपति को पीटा नगराम। थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो भाइयों सहित चार लोगों पर जमीन पर कब्जा करने और विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनेरी गांव निवासी किसान अरविंद कुमार की पत्नी मायादेवी ने गांव के ही दो सगे भाइयों विजय बहादुर व तेज बहादुर सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट और जमीन पर कब्जे का ...