ट्रक ने युवक का पैर कुचला, भांजा भी घायल
शामली, मई 12 -- झिंझाना। कस्बे के बिडौली बस स्टैंड पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा उसका भांजा भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। टपराना निवासी अमजद अपने भांजे साद के साथ बाइक से कस्बे में जिम जाने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह बिडौली बस स्टैंड के पास पहुंचा, पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमजद सड़क पर गिर गया और उसका दाहिना पैर ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया, जिससे पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने युवक का पैर कुचला, भांजा भी घायल पीछे बैठा साद भी हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.