सोनभद्र, मार्च 21 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद परसवार चौबे निवासी श्रीकेश पुत्र श्री राम लक्ष्मण रजक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 18 मार्च की मध्य रात्रि उनके भाई अंकेश रजक शक्ति नगर से कोटा बस्ती अपने घर आ रहा था कि रास्ते में तेज रफ्तार आ रही ट्रक चालक ने लापरवाही वाहन चलाते समय कोटा बस्ती चौराहे के पास भाई के पैरों पर ट्रक चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में भाई अंकेश रजक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनके दोनों पैर काटने की सलाह दी है। बताया कि पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट में है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...