ट्रक ने मारी बस में टक्कर, चालक की मौत
हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अलीगढ-आगरा बाइपास पर कपूरा चौराहे के निकट ट्रक ने निजी बस में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बस चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला बांस कुमरपुर निवासी कृष्ण कुमार कौशिक 45 पुत्र बसंतलाल निजी बस चालक का कार्य करते थे। बुधवार की रात वह सवारियां उतारकर बस खड़ी करने सासनी जा रहा था। रास्ते में अलीगढ़-आगरा बाइपास पर कपूरा चौराहे के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में ट्रक और बस के चालक घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.