संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बूधा कला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह मजदूरों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छोटे भाई व बेटे की मौत हो गई। बड़ा भाई घायल होकर अस्पताल में जिन्दगी मौत से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायलडारीडीहा गांव निवासी चंद्रभूषण (45) पुत्र सिरपत, चंद्रभान (35) पुत्र सिरपत, चंद्रहास (25) पुत्र चंद्रभूषण मजदूरी का काम करते हैं। रोज की तरह तीन दैनिक मजदूरी के लिए बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। बूधा कला पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में चंद्रभान और चंद्रहास की मौत हो गई। हादसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.