मैनपुरी, फरवरी 27 -- करहल। समधी के अत्येंष्टि में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगर के गिहार कालोनी निवासी 60 वर्षीय नरेश चंद्र पुत्र बलदेव गिहार शुक्रवार दोपहर बाइक से पत्नी को लेकर समधी की अंत्येष्टि में शामिल होने औरैया जा रहे थे। जैसे ही वह आईटीआई चौराहा इटावा पहुंचे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पति की मौके पर मौत हो गई व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल भेजा व वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.