झांसी, अक्टूबर 2 -- झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। रक्सा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें असपताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। शिवपुरी (मप्र) के करेरा थाना क्षेत्र के समूह गांव के रहने वाले राजू (43) अपने दोस्त लखन (40) के साथ झांसी आए थे। गुरुवार की देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे। जैसे ही राजू बाइक लेकर रक्सा थाना क्षेत्र के गांव सिजवाहा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा में गलत दिशा में आया ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं राजू और लखन गिरकर ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर...