नवादा, जनवरी 24 -- रजौली। निज संवाददाता रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक मोड़ के समीप एनएच-20 पर शुक्रवार की शाम हरदिया स्थित श्रृंगि ऋषि पर्वत पर लगे मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी छोटू राजवंशी के पुत्र बीरू राजवंशी के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान विजयपुर गांव निवासी बीरेंद्र राजवंशी के पुत्र सौरभ गांगुली के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि वह चाचा के साथ फुलवरिया डैम के बगल में लगे श्रृंगि ऋषि पहाड़ पर लगे मेले से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और वह दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे गिर पड़े, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.