ललितपुर, जुलाई 4 -- ललितपुर। पाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंगरिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइकसवार चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने उनको एंबुलेंस से सीएचसी बिरधा पहुंचाया। ग्राम पंचायत पड़ना के मजरा नटयाना निवासी 40 वर्षीय नियामत पुत्र यकुबुद्दीन अपने भतीजे 30 वर्षीय राशिद पुत्र जाहिद के साथ बाइक पर सवार होकर खाद, बीज और डीजल आदि की व्यवस्था बनाने को बिरधा जा रहे थे। अभी वह दोनों बंगरिया के पास पहुंचे ही थे कि ललितपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और आस पास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 की मदद से एंबुलेंस के बुलाक...