आजमगढ़, मार्च 25 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके नाना-नानी घायल हो गए। घायल नाना की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के समय बालिका को लेकर नाना-नानी बाइक से दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव निवासी 62 वर्षीय इंद्रमणि राम उनकी पत्नी 58 वर्षीय रामवती देवी मंगलवार सुबह अपनी 4 वर्षीया नतिनी अस्मिता को बाइक से दवा दिलाने के लिए चंदवक बाजार जा रहे थे। बरडीहा मोड़ के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार नाना-नानी के साथ ही मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों लालगंज लेकर ...