संभल, दिसम्बर 29 -- नखासा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक का हाथ कुचल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। शहर के मोहल्ला कबीर की सराय निवासी कुंदन पुत्र भारत वीर रविवार दोपहर बाइक लेकर किसी काम से घर से निकला। संभल-हसनपुर मार्ग पर फतेहउल्ला सराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक जमीन पर गिर गई और कुंदन का हाथ पहिए के नीचे कुचल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया औ...