गाज़ियाबाद, जून 10 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र में यूपी गेट अंडर पास के पास वाहन का इंतजार कर रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया महिला के पैर को कुचलता निकल गया, पति को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भोवापुर में रहने वाले रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी मंजू के साथ आठ जून की सुबह यूपी गेट अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान गाजियाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया पत्नी के पैर को कुचलता हुआ निकला गया, जबकि वह भी टक्कर लगने से दूर जा गिरे। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को पास क...