फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात बाईपास रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर मैनपुरी के चालक की मौत हो गई। जिला मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव बोना निवासी 45 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र मास्टर यादव पिछले कई वर्षों से सोमेंद्र सिंह पुत्र हरिराम निवासी खुरम्मपुर थाना नदबई जिला भरतपुर राजस्थान के यहां ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। रविवार रात दिनेश यादव और सोमेंद्र सिंह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर टूंडला-शिकोहाबाद होते हुए मैनपुरी जा रहे थे। रात नौ बजे ममता डिग्री कॉलेज के निकट बाईपास पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे दिनेश यादव उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।पुलिस दोनों घायलों को ट्राम...