मऊ, जुलाई 11 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत नईबाजार अंडरपास के पास शनिवार अल सुबह लगभग पांच बजे आजमगढ़-दोहरीघाट राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बांस के खूंटी में घुस गया,जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देख सीएचसी दोहरीघाट के चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस टीम ट्रक को पकड़ने में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत गाजीपुर जनपद के बड़ेसर थाना क्षेत्र के कन्धौरा खुर्द निवासी 60 वर्षीय रामप्रवेश पु...