देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के कास्टर टाउन बिजली कोठी के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राएं देवसंघ में पढ़ाई करती है। घायल छात्राओं में कुंडा थाना के नौलक्खा निवासी मंदाकिनी कुमारी और गौरा गांव निवासी तनुजा कुमारी शामिल है। जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। दोनों का इलाज जारी है। घायल तनुजा कुमारी ने बताया कि दोनों देवसंघ महाविद्यालय में पढ़ाई करती है। दोनों की परीक्षा चल रही है। परीक्षा समाप्त कर दोनों टोटो में सवार होकर घर लौट रही थी। उसी दौरान बिजली कोठी के पास अचानक ट्रक चालक ने लापरवाह...