अलीगढ़, मई 24 -- n मथुरा-बरेली हाई-वे पर हुआ हादसा n हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरारइगलास/गोरई, संवाददाता। विगत शुक्रवार/ शनिवार की देर रात थाना गोरई क्षेत्रान्तर्गत टोल के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रात में भिड़ंत की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य के साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बस में सवार घायलों को बस निकालकर उपचार के लिए भिजवाया। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस में पीछे से घुसा ट्रक, सवारी सुरक्षित बताया गया है कि ट्रक द्वारा बस में मारी टक्कर से बस सवार 9 यात्री घायल हुए हैं। कार्यवाहक सीओ संजीव तोमर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक व...