श्रावस्ती, जून 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इकौना बाईपास स्थित भारत धर्म कांटा के पास वजन कराने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम को बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक अधिवक्ता के मकान में घुस गई, जिससे मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए।इस यह भी पढ़ें- सड़क हादसा: डीसीएम को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर दुर्घटना में ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल क्लीनर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...