हापुड़, मार्च 22 -- हापुड़, संवाददाता। थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में घर के बाहर खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके से भगाकर ले गया, लेकिन बाद में उसे गांव मंसूरपुर में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी देवेंद्र सिंह ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 19 मार्च की रात उसके भाई की कार घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। देर रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच एक ट्रक चालक गलत दिशा से तेज गति में आया और खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित को पड़ोसियों ने दी। जब वह घर के बाहर पहुंचे तो देखा कि ट्रक चालक वाहन लेकर गांव मंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.