सोनभद्र, मार्च 29 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी के समीप चोरपनिया में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसकी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।राबर्ट्सगंज से अंबिकापुर की ओर जा रही एक कार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने चोरपनिया के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चालक 38 वर्षीय किशोर कुनाल पुत्र सत्नारायण चौधरी निवासी सीमोड़, रांची (झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनकी पत्नी 34 वर्षीय नीतू देवी और तीन वर्षीय पुत्र वैदिक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर की...